Breaking News
news-details
उत्तराखंड
जनहित
लिक्खाड़

हौसला फाउंडेशन एवं एलआईसी के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण अभियान सम्पन्न

देहरादून। हौसला फाउंडेशन एवं भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को “एक पेड़ धरती माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मोथरोवाला (दाऊदवाला) स्थित फायरिंग रेंज के निकट पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लगभग 300 पौधे लगाए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

हौसला फाउंडेशन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों, एलआईसी एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान निरंतर चलाने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर हौसला फाउंडेशन की ओर से मनीष पयाल,शंकर,मुकेश यादव,प्रतीक कुमार,भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से जयबीर सिंह गुसाईं (ब्रांच मैनेजर), चीफ मैनेजर NC बर्थवाल सहित श्री विनायक इंस्टिट्यूट देहरादून (होटल मैनेजमेंट) की ओर से आवाहन लखेड़ा,राजीव आदि उपस्थित रहें.

0 Comments

Leave Comments