Breaking News
news-details
उत्तराखंड
जनहित

तीन दिवसीय पॉली हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन

देहरादून/पौड़ी गढ़वाल:

उद्यान विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पॉलीहाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में कृषकों को पॉलीहाउस तकनीक, बेमौसमी एवं उच्च मूल्य वाली सब्जियों के वैज्ञानिक उत्पादन, आधुनिक कृषि पद्धतियों, फसल प्रबंधन तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

प्रथम दिवस पर विशेषज्ञों ने पॉलीहाउस तकनीक, बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन, आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं पॉलीहाउस प्रबंधन पर व्याख्यान दिए। द्वितीय दिवस पर प्रतिभागी कृषकों को ग्राम गडोली में प्रगतिशील कृषक अनिल राज चौफीन के पॉलीहाउस का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा सहित अन्य उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन, फसल प्रबंधन एवं आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक अवलोकन किया।

 

तृतीय दिवस पर पॉलीहाउस की स्थापना, संचालन एवं रखरखाव की तकनीकी जानकारी देने के साथ सीबीडीसी प्रक्रिया के माध्यम से पॉलीहाउस हेतु ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

 

जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन सिंह भंडारी ने कृषकों से क्लस्टर आधारित पॉलीहाउसों के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन करने का आह्वान करते हुए बताया कि आवेदन प्रक्रिया अब सीबीडीसी के माध्यम से पूर्णतः ऑनलाइन, सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक है।

 

भरसार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. एस.सी. पंत ने पॉलीहाउस में टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा सहित उच्च मूल्य वाली बेमौसमी सब्जियों के वैज्ञानिक उत्पादन, प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम तथा समेकित कीट प्रबंधन की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक तकनीकों से उत्पादन एवं आय बढ़ाने के लिए कृषकों को प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में भरसार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. एस.सी. पंत, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक हिमांशु पटवाल सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments

Leave Comments