मसूरी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मसूरी में प्रेस वार्ता कर देश और उत्तराखंड में कृषि-बागवानी की प्रगति के ताज़ा आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को तकनीक से जोड़ने पर तेज़ी से काम कर रही है। प्रेस वार्ता से पूर्व मंत्री ने मसूरी के अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बागवानी में नई ऊंचाई
वर्ष 2024-25 के अंतिम अनुमान के मुताबिक देश का कुल बागवानी उत्पादन 3707.38 लाख टन पहुंचा, जो पिछले साल से 4.51ः अधिक है। रकबा 301.36 लाख हेक्टेयर हो गया है। 2025-26 के प्रथम अग्रिम अनुमान में 3708.46 लाख टन उत्पादन का संकेत है। फल उत्पादन 1176.49 लाख टन, केला 383.22 लाख टन, आम 231.43 लाख टन, सब्जियां 2177.97 लाख टन; टमाटर में 10ः से अधिक बढ़ोतरी की संभावना, मसाले 129.93 लाख टन; लहसुन, अदरक, जीरा, हल्दी में वृद्धि
उत्तराखंड पर फोकस
राज्य में 1.58 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी फसलें, कुल उत्पादन 10.33 लाख मीट्रिक टन से अधिक। फल 3.60 लाख और सब्जियां 5.94 लाख मीट्रिक टन दर्ज। लक्ष्यकृउच्च मूल्य फसलें, प्राकृतिक खेती, शहद और निर्यातोन्मुख बागवानी को बढ़ावा।
दो बड़े सुधार जल्द
मंत्री ने बताया कि ‘सीड एक्ट’ और ‘पेस्टिसाइड एक्ट’ संसद में लाए जाएंगे। घटिया बीज/कीटनाशक बेचने पर 20 से 50 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान होगा, ताकि किसानों को गुणवत्ता वाली सामग्री सुनिश्चित हो सके।
एआई से ‘भारत विस्तार’
‘भारत विस्तार’ कार्यक्रम के तहत एआई आधारित प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है, जहां किसानों को मौसम, बीज, बाजार और योजनाओं की एकीकृत जानकारी मिलेगी।
राजनीतिक बयान
मंत्री ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रगति न देखने का आरोप लगाया और कहा कि आलोचना तथ्य आधारित होनी चाहिए। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े मामले पर उन्होंने इसे संस्थाओं का विषय बताया।
0 Comments