Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी द्वारा देहरादून में रोजगार मेले का सफल आयोजन

देहरादून, 14 मई 2026। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA) द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज IRDT Auditorium, Dehradun में एक भव्य रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप बत्रा (परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गणेश जोशी (कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात रोजगार मेले में साक्षात्कार हेतु उपस्थित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मंत्री प्रदीप बत्रा ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रोजगार मेले में आईडीआईटी-ऐस्कल के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों तथा अन्य युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। युवाओं के उत्साहपूर्ण सहभाग को देखते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी आयोजनों को बड़े स्तर पर निरंतर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए, ताकि राज्य के युवाओं को अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें तथा प्रदेश से पलायन को रोका जा सके।

इस अवसर पर गणेश जोशी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र भी वितरित किए गए। साथ ही रोजगार मेले में शामिल कंपनियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

रोजगार मेले में दिल्ली/एनसीआर एवं उत्तराखण्ड से आईटी एवं अन्य क्षेत्रों की 21 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। लगभग 359 युवक-युवतियों ने विभिन्न रिक्त पदों हेतु साक्षात्कार दिए, जिनमें से लगभग 195 अभ्यर्थियों का चयन कंपनियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन आईडीआईटी CALC के नोडल अधिकारी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर आईटीडीए के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

0 Comments

Leave Comments