केदारनाथ: प्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री कैलाश खेर ने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। हिमालय की शांत वादियों और मंदिर के दिव्य वातावरण के बीच वे पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने केदारपुरी में श्रद्धालुओं के लिए की गई अभूतपूर्व व्यवस्थाओं को देखकर उत्तराखंड सरकार की जमकर सराहना की।
विषम परिस्थितियों में तैनात जवानों के जज्बे को सलाम
कैलाश खेर ने प्रतिकूल मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद धरातल पर डटे सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के समर्पण भाव को सराहा। उन्होंने कहा:

'प्रधानमंत्री ने उठाया है सनातन का बीड़ा'
अपनी यात्रा के दौरान कैलाश खेर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा:
गायक ने यात्रा को सुगम और सफल बनाने के लिए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन का भी विशेष आभार व्यक्त किया।
0 Comments