देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को मियांवाला, देहरादून स्थित जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान मार्ग में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे मौजूद नजर आए।
लोगों के उत्साह और आत्मीयता को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और स्वयं आमजन के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान कई लोगों ने मुख्यमंत्री से उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भी सहजता के साथ लोगों के आग्रह को स्वीकार किया और बच्चों, युवाओं, महिलाओं सहित अन्य लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी ली।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने लोगों की बातें सुनीं और पूरी आत्मीयता के साथ उनसे बातचीत की।
मुख्यमंत्री के अचानक काफिला रुकवाकर आमजन के बीच पहुंचने से मौके पर मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और स्थानीय लोगों की उत्सुकता ने इस मुलाकात को यादगार बना दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “जनता से मिलना और उनके बीच रहना उनके लिए हमेशा सुखद अनुभव रहा है। प्रदेश की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।”
0 Comments