Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर सीएम धामी की समीक्षा बैठक

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को लेकर समीक्षा बैठक की।

नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में आयोजित बैठक में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जयंत सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने चम्पावत जनपद के बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़ने से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

इसके साथ ही पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला और झूलाघाट जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा व्यापार, आवागमन और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं में स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को निर्देश दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।

0 Comments

Leave Comments