नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए संचालित राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के तहत आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थी अब 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारण से अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए हैं।
इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को हर साल 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
NMMSS के लिए आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले अपना One-Time Registration (OTR) कराना होता है। इसके बाद ही छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन के दौरान दर्ज की जाने वाली सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचना जरूरी है।
NMMSS के तहत मुख्य रूप से सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकायों के स्कूलों में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है।
योजना के अंतर्गत हर वर्ष कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले एक लाख विद्यार्थियों को नई छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है। पात्रता की शर्तें पूरी करने पर छात्रवृत्ति को कक्षा 10, 11 और 12 तक नवीनीकृत कराया जा सकता है।
इस योजना का मकसद आर्थिक कारणों से पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम करना और उन्हें माध्यमिक स्तर के बाद भी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 7 में कम से कम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना जरूरी है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को निर्धारित अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाती है।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद विद्यार्थियों को सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। आवेदन का पहले संस्थान स्तर पर और उसके बाद जिला स्तर पर सत्यापन किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीखें:
आवेदन की अंतिम तारीख: 31 अक्टूबर 2026
संस्थान स्तर पर सत्यापन: 15 नवंबर 2026 तक
जिला स्तर पर सत्यापन: 30 नवंबर 2026 तक
इसलिए विद्यार्थियों को आवेदन करने के साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका आवेदन समय पर संबंधित स्तर से सत्यापित हो जाए।
उपलब्ध आंकड़ों शैक्षणिक विवरण, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और अन्य जरूरी दस्तावेज सावधानीपूर्वक भरने चाहिए। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों को के अनुसार 30 सितंबर 2026 तक NMMSS के तहत देशभर में 88,522 नए आवेदन और 1,97,133 नवीनीकरण आवेदन जमा किए जा चुके थे। अंतिम तारीख बढ़ने से अब और अधिक पात्र विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विद्यार्थियों को आवेदन करते समय अपना नाम, जन्मतिथि, स्कूल की जानकारी, शैक्षणिक विवरण, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और अन्य जरूरी दस्तावेज सावधानीपूर्वक भरने चाहिए। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों को दोबारा जांच लेना बेहतर होगा।
NMMSS केंद्र सरकार की ऐसी छात्रवृत्ति योजनाओं में शामिल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता देना है। छात्रवृत्ति के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा 9 से आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
0 Comments