Breaking News
news-details
उत्तराखंड
जनहित
लिक्खाड़

उत्तराखंड रोडवेज बसों के किराए में भारी कटौती, सफर हुआ सस्ता, 1अगस्त से लागू

देहरादून। 

मॉनसून के मौसम में बसों में यात्रियों की घटती संख्या को देखते हुए और जनता को आर्थिक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तराखंड परिवहन निगम ने किराए में विशेष छूट देने का फैसला किया है। 

परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश: योजना प्रदेश के प्रमुख मार्गों जैसे देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी रूटों आदि पर लागू कर दी गई है।

 किराए में छूट की मुख्य बातें:

राउंड ट्रिप पर छूट: आने-जाने (Return Journey) का टिकट एक साथ बुक करने पर यात्रियों को 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

देहरादून-हरिद्वार रूट: इस मार्ग पर एक तरफ का किराया 200 रुपये से घटकर अब 180 रुपये हो गया है, जिससे राउंड ट्रिप पर यात्रियों को 40 रुपये की सीधी बचत होगी।

ग्रुप बुकिंग पर ऑफर: परिवार या दोस्तों के साथ सामूहिक यात्रा (Group Booking) करने पर कुल किराए में 15 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।

योजना की अवधि: किराए में कटौती की यह योजना 30 सितंबर 2026 तक ही मान्य रहेगी। यह योजना 1 अगस्त 2026 से लागू हो चुकी है।

 व्हाट्सएप से भी बुक होंगे टिकट
किराए में राहत देने के साथ-साथ परिवहन निगम अब यात्रियों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप आधारित क्यूआर कोड (QR Code) ई-टिकट प्रणाली और सीएससी (CSC) सेंटरों के माध्यम से भी टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इससे यात्रियों को बस स्टैंडों पर लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा

0 Comments

Leave Comments