Guwahati। असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में Pushkar Singh Dhami शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah भी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों से पहुंचे मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने Himanta Biswa Sarma एवं उनकी मंत्रिपरिषद् को शपथ ग्रहण की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार राज्य के विकास को और गति देगी।
0 Comments