Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

मसूरी में होली की मिठास पर नजर, खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

होली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मसूरी में मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर टीम ने शहर के डेयरी, मिठाई और किराना दुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। गांधी चौक से पनीर और मावा के नमूने लिए गए, जबकि कुलड़ी और कैमल बैक रोड से सरसों तेल, धनिया पाउडर, दूध और नमकीन समेत कुल 7 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने साफ कहाकृहोली पर मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खुला या संदिग्ध खाद्य पदार्थ न खरीदें और शिकायत तुरंत दर्ज कराएं। होली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

0 Comments

Leave Comments