Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के सीएम ने किए तबादले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने आईपीएस, पीपीएस व पीसीएस के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल करते हुए तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

इसके अलावा धामी सरकार ने त्रिवेंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके धीरेंद्र पंवार को मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर चौंका दिया।

इधर,गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नौ वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी आदेश के अनुसार पुलिस महानिदेशक पी एंड एम के पद पर तैनात विम्मी सचदेवा को पुलिस दूरसंचार एवं फायर सर्विसेज की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल को अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा सीसीटीएनएस/एससीआरबी का दायित्व सौंपा गया है।
पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार कृष्ण कुमार वी.के. को यातायात एवं जीआरपी का प्रभारी बनाया गया है।
साइबर क्राइम, एसटीएफ, एएनटीएफ, पीएसी, एफएसएल तथा पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का कार्यभार संभाल रहे नीरज आनंद भरणे को उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त किया गया है।
अनन्त शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है।
सुनील कुमार मीणा को अपराध एवं कानून व्यवस्था से हटाकर पीएसी तथा पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का दायित्व सौंपा गया है।
कुंभ मेला-2027 हरिद्वार के पुलिस महानिरीक्षक योगेन्द्र सिंह रावत को एसडीआरएफ का नया प्रमुख बनाया गया है। एसडीआरएफ की पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रतीक्षारत पुलिस महानिरीक्षक वीरेन्द्रजीत सिंह को पुलिस मुख्यालय एवं पी एंड एम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन ने सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

यातायात, अपराध, साइबर क्राइम और पीएसी में नई जिम्मेदारियां

उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए  पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार बीर सिंह को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के उप सेनानायक पद से स्थानांतरित कर आईआरबी प्रथम रामनगर का उप सेनानायक बनाया गया है।
लोकजीत सिंह, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून थे, उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार विपिन आचार्य को आईआरबी प्रथम रामनगर से स्थानांतरित कर 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का उप सेनानायक बनाया गया है।
शांतनु पराशर को उप सेनानायक एसडीआरएफ से अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम नियुक्त किया गया है।
वहीं अंकुश मिश्रा को पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा, अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड बनाया गया है।
दूसरी सूची में आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला-2027 हरिद्वार को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
हरीश वर्मा को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार से स्थानांतरित कर आईआरबी प्रथम रामनगर का सेनानायक बनाया गया है।
इसके अलावा अमित श्रीवास्तव को आईआरबी प्रथम रामनगर से हटाकर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी सेक्टर देहरादून नियुक्त किया गया है।
जितेन्द्र चौधरी, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने तथा कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

0 Comments

Leave Comments