Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

ऋषिकुल मैदान में भाजपा का भव्य होली मिलन समारोह

धर्मनगरी हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में भारतीय जनता पार्टी का होली मिलन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक और मेयर किरण जैसल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप, रंग-बिरंगे फूलों और जोश से भरे कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ नजर आया।

0 Comments

Leave Comments