Breaking News
news-details
उत्तराखंड
भारत
लिक्खाड़

अर्द्धकुंभ 2027 के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा

हरिद्वार। उत्तराखंड में आयोजित होने वाले अर्द्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है। इसमें 7,260 मीट्रिक टन गेहूं और 7,260 मीट्रिक टन चावल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

दरअसल, अर्द्धकुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारु आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित करने का अनुरोध किया था।

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा अर्द्धकुंभ मेले के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न की स्वीकृति दी गई है।

केंद्र से मिले इस अतिरिक्त आवंटन से अर्द्धकुंभ के दौरान खाद्य सामग्री की उपलब्धता, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार अर्द्धकुंभ-2027 के सफल आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियों में जुटी है। केंद्र सरकार के इस सहयोग को मेले की व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

0 Comments

Leave Comments